चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने किया ऐलान, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग हुई फाइनल, जानें किसको कितनी सीटें मिली

KNEWS DESK, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। इस गठबंधन में बीजेपी को 68 सीटें मिली हैं जबकि जेडीयू को 2, एलजेपी को 1 और आजसू को 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र, पांच अक्टूबर को 5 बजे 5 संकल्प करेगी जारी - Jharkhand Assembly Election

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग पर घोषणा कर दी है। जेडीयू को तमाड़ और पश्चिमी जमशेदपुर सीट मिली है जबकि एलजेपी चतरा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आजसू को गोमिया, रामगढ़, मनोहरपुर, जुगसलाई, ईचागढ़, डुमरी, तमाड़, सिल्ली, पाकुड़ और बड़कागांव जैसी सीटें दी गई हैं। बीजेपी ने झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सीटों का बंटवारा कर लिया है और अब पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है जिसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को पर्चों की स्क्रूटनी होगी। प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और इसके लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। वहीं 30 अक्टूबर को पर्चों की स्क्रूटनी की जाएगी। मतगणना 23 नवंबर को होगी। झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं जिनमें 44 अनारक्षित, 28 एसटी और 9 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 तक झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता होंगे। जिनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष शामिल हैं। इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.