महिला ने मरे हुए व्यक्ति को जिंदा करने का किया दावा, दरबार देख भारी तादाद में आए लोग

KNEWS DESK- आज के समय में अंधविश्वास जैसे कई मामले सामने आते हैं| ऐसा एक मामला यूपी के झांसी से सामने आया है| यहां आज सुबह एक बीमार व्यक्ति की मौत हो गई, जानकारी मिलते ही आस-पास के सभी लोग गांव के बाहर बने धार्मिक स्थल पर इकठ्ठा हुए| जहां एक महिला ने कहा, उसपर देवी मां की सवारी आती है| जिसके चलते वो मरे हुए शख्स को जीवित कर देगी|

ये मामला जिले की मऊरानीपुर तहसील के हीरापुर गांव का है| यहां के निवासी पंचम लाल बीमार थे| सोमवार सुबह करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई इसकी जानकारी  मिलते ही आस-पास के लोग उनके घर पर इकठ्ठा हुए| इसी दौरान गांव के बाहर बने धार्मिक स्थल के चबूतरे पर एक महिला ने खुद पर देवी मां की सवारी आने का दावा किया| उसने बताया, पंचम को वो जिंदा कर देगी| ये सुनते ही गांव के लोग मृत शरीर को वहां लेकर पहुंच गए| कई घंटे तक भीड़ के सामने ही वहां दरबार लगा रहा| महिला लगातार पंचम के शरीर में जान डालने की बात कह रही थी|

हालांकि हुआ वही जो होना था| यानि पंचम जिंदा नहीं हुआ| इसके बाद लोग उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| डॉक्टर का कहना है- उसको मरे हुए 2-3 घंटे हो चुके हैं|

मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई की कल अचानक तबीयत खराब हुई| सीने में दर्द होने के बाद उसे इलाज के लिए ले गए| इसके बाद घर आ गए| मगर, तबीयत फिर बिगड़ी| इसलिए उसे ले जाने के लिए गाड़ी बुलाई| तभी उसे एक-दो हिचकी आई और मुंह बंद हो गया| घर में हडकंप मच गया, फिर एक महिला आई और कहने लगी अभी जिन्दा होने की आशा है|

About Post Author