युक्रेन का दावा: रूस के 35 ड्रोन को एक रात में ही मार गिराया

KNEWS DESK :  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को अब एक वर्ष से भी अधिक समय हो चुका है|इस भीषण युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को हुई थी|पिछले साल 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कहने पर रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला किया था|रूस की बराबरी में सैन्य शक्ति के मुकाबले काफी कमजोर देश होने के बाद भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कभी हार नहीं मानी|और ये  भीषण युद्ध जारी रखा|क्रेमलिन पर हमले के बाद से यूक्रेन पर रूस लगातार हमले कर रहा है|अब तो रूस और ईरान एक साथ हो गये हैं|

आपको बता दें कि इसी दौरान, एक बार फिर रूस के द्वारा हमले तेज करने की खबर आई है|यूक्रेन की सेना ने अपने पूरे दावे के साथ कहा है कि, उसने ईरान के बने 35 शहीद ड्रोन को खत्म कर दिया है|बीते कुछ दिनों में भी रूस की सेना ने कीव और ओडेसा में कई  धमाकेदार हमले किए हैं|पुतिन सेना के हवाई हमलों के चलते यूक्रेन के अलग – अलग शहरों में हवाई हमले का रेड अलर्ट सुनाई दे रहा है

युक्रेन के सभी बालों के जर्नल स्टाफ और ओडेसा जैसे शहरों में लगातार हमले किए हैं|हालांकि बीते दिनों में यूक्रेन पर 61 हवाई हमले और भारी रॉकेट साल्वो फायर सिस्टम से 52 हमले किए गए थे|इन ताबड़तोड़ हमलों के कारण युक्रेन के शहरों को काफी नुकसान पहुंचा है|युक्रेन के अधिक नागरिक मारे गए और कई तो घायल हो गए हैं|

 

 

कीव के मेयर क्लिट्सको के द्वारा बताया गया है,कि राजधानी में इमारतों और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है|और इस नुकसान के दौरान ही कम से कम 5 लोग घायल भी हुए हैं|

About Post Author