इटली के दक्षिणी समुद्री तट पर 2 जहाजों के डूबने से हुआ दर्दनाक हादसा, 11 की मौत कई लापता

 Italy Ship Accident : इटली के पास समुद्र में बड़ा हादसा हो गया| यहां समुद्र में 2 जहाज डूब गए, जिसमें कम से कम 11 प्रवासियों की मौत हो गई| वहीं, अभी 66 लोग लापता है| जिसमें 26 बच्चे भी शामिल हैं।

इटली के दक्षिणी तट पर समंदर में 2 जहाजों के डूबने की वजह से 64 लोग समुद्र में लापता हो गए, जबकि 11 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने एक बयान में हगादसे को लेकर जानकारी दी है। वहीं, एक अन्य हादसे के बारे में जर्मन सहायता समूह ‘रेस्कशिप’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पहली जहाज दुर्घटना में बचावकर्मियों को इटली के छोटे लैम्पेडुसा द्वीप के पास 10 प्रवासियों के शव मिले हैं। World: इटली के लैम्पेडुसा द्वीप के पास समुद्र में डूबा जहाज, 3 बच्चों समेत 41 प्रवासियों की मौत - Italy News 41 people including 3 children dead after boat travelling from Tunisia ...

शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासी नावों में कुछ खराबी आने के कुछ घंटों बाद सोमवार देर रात तक भूमध्य सागर में इटली के कोस्ट गार्ड ने खोज और बचाव अभियान जारी रखा। दक्षिणी इटली में कैलाब्रिया के तट से लगभग 120 मील (193 किमी) दूर संकट में फंसी नाव को देखकर एक मर्चेंट शिप ने सबसे पहले एसओएस कॉल किया, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। Italy Ship Accident 11 people died and dozens are missing after two separate shipwrecks close to the Italian coast | Italy Ship Accident : इटली के पास समुद्र में डूबे दो जहाज,

जहाज में सवार थे इन देशों के लोग- लापता लोगों मे 26 बच्चे भी शामिल हैं, ये सभी प्रवासी थे। सहायता समूहों, तटरक्षक अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जहाज लीबिया और दूसरा तुर्किये से रवाना हुआ था। इसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मिस्र और सीरिया के लोग सवार थे।

तुर्की से रवाना हुआ था जहाज-स्थानीय मीडिया के अनुसार, जिन 66 लोगों के मरने की आशंका है, उनमें 26 नाबालिग हैं। जीवित बचे लोगों के बयान के अनुसार, यह नाव पिछले सप्ताह तुर्की से रवाना हुई थी, जिसमें इराक, सीरिया, ईरान और अफगानिस्तान से प्रवासी और शरणार्थी सवार थे। इतालवी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। नाव भूमध्य सागर के रास्ते यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रही थी।

 

About Post Author