सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास, तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए हुईं रवाना

KNEWS DESK- भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर एक साथ अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुए| सुनीता विलियम्स की यह तीसरी अंतरिक्ष यात्रा है, जिसके लिए उन्होंने उड़ान भरी है| वह बोइंग के सीएसटी- 100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाली पहली सदस्य बन गई हैं| इसके अलावा वह ऐसे मिशन पर जाने वाली पहली महिला भी बन गई हैं|

Indian-origin astronaut Sunita Williams set to fly into space again - Rediff.com

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बुधवार को तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है| भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरी बार अपने सहयोगी बैरी बुच विलियम्स के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई हैं| दोनों ने बोइंग कंपनी के स्टारलाइनर यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ओर उड़ान भरी| विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर बोइंग का क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना हुआ।सुनीता ने उड़ान भरने से पहले मिशन कंट्रोल को संदेश भेजकर कहा था- ‘चलो चलते हैं, कैलिप्सो। हमें अंतरिक्ष ले चलो और वापस ले आओ।’

5 जून को शुरू हुआ सुनीता का अंतरिक्ष अभियान

सुनीता विलियम्स का स्टारलाइनर अभियान 5 जून को केप कैनावेरल अंतिक्ष स्टेशन से शुरू हुआ है। भारतीय समयानुसार यह अभियान रात 8 बजकर 22 मिनट पर शुरू हुआ| यह यान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में छह जून रात 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगा| इस अभियान के लिए विलियम्स के साथ उनके सहयोगी बुच विल्मोर भी गए हैं|

About Post Author