एवरेस्ट पर कचरा हटाने पहुंची नेपाल की आर्मी, 11 अप्रैल से शुरू हुआ था अभियान

KNEWS DESK, नेपाली सेना ने एवरेस्ट की सफाई करते हुए एक कंकाल, चार शव और ग्यारह टन कचरा साफ किया है| लगभग दो महीने की सफाई अभियान के बाद यह कचरा साफ किया गया है| यह 2019 के सफाई के अभियान के तहत चौथा सफाई अभियान है|

Nepal is turning Everest trash into treasure | जानिए कैसे, नेपाल माउंट एवरेस्ट पर मिले कचरे को 'खजाने' में बदलने का कर रहा प्रयास | Hindi News, दुनिया

 

 

नेपाल की आर्मी का 2019 के सफाई अभियान से जुड़ा यह चौथा पर्वत सफाई अभियान है| जिसमे इनकी सेना ने एवरेस्ट क्षेत्र से पांच पर्वतारोहियों के अवशेष और 11 टन कचरे को साफ किया है| यह अभियान लगभग दो महीने से चल रहा है जिसका बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर 55 दिवसीय अभियान के सफल समापन का जश्न मनाया गया|

नेपाल के सफाई अभियान में तेजी के साथ माउंट एवरेस्ट से 3,000 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया - द हिंदू

11 अप्रैल से शुरू हुआ था अभियान

सेना द्वारा 11 अप्रैल से शुरू किया गया सफाई अभियान की शुरुआत में 10 टन कचरा इकठ्ठा करने का लक्ष्य रखा गया था| सेना के मेजर आदित्य कार्की के नेतृत्व में अपनी 12 सदस्यीय टीम द्वारा माउंट पर भेजा गया था| इस टीम के साथ 18 सदस्यीय शेरपा टीम द्वारा भी मदद की गई थी| वहीं, बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर 55 दिवसीय अभियान के सफल समापन का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थल सेनाध्यक्ष प्रभु राम शर्मा ने कहा, प्रतिकूल मौसम और परिस्थितियों के बावजूद, लगभग 11,000 किलोग्राम कचरा, चार लाशें और एक कंकाल मिला| इस अवसर पर सेना प्रमुख ने कचरा और मानव अवशेषों को इकट्ठा करने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए शेरपा गाइडों सहित पर्वत सफाई अभियान के सदस्यों को भी सम्मानित किया|

About Post Author