अन्तर्राष्ट्रीय: इजरायल के प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘अस्पताल में हमास ने दागा मिसाइल’

KNEWS DESK –  इजरायल हमास युद्ध में 11 दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध में 4 000 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि इजराइल ने गाजा के अस्पताल में हमला किया है। इसमें 500 लोगों की जान चली गई है।  इसी पर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा दागा गया। एक रॉकेट विफल हो गया और अस्पताल पर जा गिरा। पूरी दुनिया का आक्रोश जायज था लेकिन यह आक्रोश इजरायल पर नहीं बल्कि आतंकवादियों पर होना चाहिए।

इजरायल के  प्रधानमंत्री  नेतन्याहू ने कहा कि  यह एक अलग तरह का युद्ध होगा क्योंकि हमास एक अलग तरह का दुश्मन है। जबकि इजरायल नागरिक हताहतों को कम करना चहता है हमास ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाना चहता है। हमास जितना संभव हो सके उतने इजरायली लोगों को मारना चाहता है। उन्हें फिलिस्तीनी जीवन की भी कोई परवाह नहीं है। हर दिन वे दोहरे युद्ध अपराध को अंजाम देते हैं। आगे कहा कि वे अपने नागरिकों के पीछे छिपकर हमारे नागरिकों को निशाना बनाते हैं। खुद को नागरिक आबादी में शामिल करते हैं और उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

पूरी दुनिया का आक्रोश जायज

इजराइली प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमने पिछले 11 दिनों में मानवता के खिलाफ हमास द्वारा किए जा रहे इस भयानक दोहरे युद्ध अपराध की कीमत देखी है। इजरायल वैध रूप से आतंकवादियों को निशाना बनाता है। हमास को सभी नागरिकों के हताहतों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हमने कल इस भयानक युद्ध अपराध की कीमत देखी जब फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा दागा गया। एक रॉकेट विफल हो गया और अस्पताल पर जा गिरा। पूरी दुनिया का आक्रोश जायज था लेकिन यह आक्रोश इजरायल पर नहीं बल्कि आतंकवादियों पर निर्देशित होना चाहिए। जैसे – जैसे हम इस युद्ध में आगे बढे़ंगे इजरायल नागरिकों को नुकसान से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

About Post Author