विदेश यात्रा: पीएम मोदी मिस्र के लिए हुए रवाना

KNEWS DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के बाद अब मिस्र के लिए निकल गए हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा कई मायनों में बहुत अहम मानी जा रही है। वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने आखिरी संबोधन में कहा कि पिछले तीन दिनों में भारत-अमेरिका सम्बन्धों की एक नई और गौरवशाली यात्रा शुरू हुई है। भारत और अमेरिका मिलकर न केवल नीतियां और समझौते बना रहे हैं बल्कि हम नई जिंदगी और नए सपनों को पंख लगा रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की यात्रा के समापन को लेकर एक ट्वीट करते हुए इस यात्रा को बेहद खास यात्रा बताया है। पीएम ने लिखा कि “एक बहुत ही विशेष USA यात्रा को समापन, जहां मुझे भारत USA का मित्रता को गति देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों और बातचीत में भाग लेने का मौका मिला। हमारे देश और पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।” अुपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अलग-अलग कई कार्यक्रमों में भाग लिया साथ ही कई हस्तियों से मुलाकात भी की। व्हाइट हाउस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

भारत लोकतंत्र की जननी-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के अपने आखिरी सम्बोधन में कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। अमेरिका आधुनिक लोकतंत्र का चैंपियन है। दुनिया दो महान लोकतंत्रों के सम्बधों को मजबूत होके देख रही है। पीएम ने कहा कि अमेरिका में रह रहे भारतीय लोग दोनों देशों के सम्बधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे और यह भारत में अधिक से अधिक निवेश करने का सही समय है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबधों के बारे में कहा कि हम साथ मिलकर सिर्फ नीतियां और समझौते ही नही बना रहे हैं। हम जीवन , सपनों और नियति को भी आकार दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में कहा कि दोनों देश बेहतर भविष्य के लिए मजबूत कदम उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र यात्रा

अमेरिका की यात्रा के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के लिए रवाना हो गए हैं। जहां पर पीएम हाकीम मस्जिद जायेंगे। जिसका पुनरूद्धार बोहरा समुदाय के सहयोग से किया गया था। वह हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक जायेंगे। शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी की मिस्र की यह यात्रा वहां के राष्ट्रपति अल सीसी की भारत यात्रा के 6 महीने के अंदर हो रही है। जोकि महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

About Post Author