सोशल मीडिया पर छाए डिजिटल भिखारी, हो रही पैसों की बौछार..

वायरल,  लोग सोशल मीडिया पर कुछ क्रिएटिव वीडियो बना कर मशहूर हो जाते है और पैसे भी कमाते है और अब ये तरीका भिखारियों ने अपना लिया है। भिखारी अपने ऊपर कीचड़ लगा के भीख मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते है जिस से लोगों के मन में दया जागती है और लोग उनकी सहायता के नाम पर पैसे भेज देते है।

आजकल भिखारी ऑनलाइन पेमेंट लेते हुए भी देखे जाते हैं। लेकिन अब कुछ ताजे मामला सामने आए है, उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. एक देश ऐसा भी है, जहां भिखारी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे है। इंडोनेशिया में भिखारी गली में बैठकर वीडियो बनाते हैं और फिर उसे टिकटॉक पर शेयर कर देते हैं। इससे वो जोर दार कमाई कर रहे हैं। यहां वो ऑनलाइन गिफ्ट भी मांगते हैं। टिकटॉक पर भीख मांगने का ट्रेंड इस देश में तेजी से बढ़ रहा है।

साउथ चाइना मॉर्निंग ख़बर के अनुसार अब इस मामले में सरकार ने संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। सरकार ने कहा है कि भीख मांगे जाने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रोक लगाने के लिए प्रयास करें। यहां टिकटॉक पर जिसे भी 1000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं, उसे अपने फॉलोअर्स से वर्चुअल गिफ्ट मिलते हैं। ये भिखारी या तो वर्चुअल गिफ्ट मांगते हैं या इसके बदले में पैसा देने को कहते हैं। ऐसे में टिकटॉक भिखारियों के लिए एक पर्फेक्ट ऐप बन गया है। इसी वजह से वह सड़कों पर घंटों बिताने के बजाय टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हैं।

किस तरह के वीडियो बनाते है भीखारी

भिखारी खुद ही ऐसा वीडियो बनाते हैं, जिससे लोगों को उन पर दया आ जाए। फिर इनके पास पैसों की झड़ी लग जाती है। वृद्ध महिलाएं इस काम में सबसे आगे हैं। वो खुद पर मिट्टी वाला पानी डालती हैं और फिर वीडियो बनाती हैं। अब सरकार ने मिट्टी के पानी में नहाकर पोस्ट किए जाने वाले वीडियो को प्लैटफॉर्म से हटाने को कहा है। हालांकि ऐसा लगता नहीं है कि इन मामलों पर सरकार के प्रयासों के बावजूद भी पूरी तरह रोक लगेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का मानना है कि वह भिखारियों को सीधा पैसा देकर अच्छा काम कर रहे हैं।

लोगों का कहना है की  हर व्यक्ति जीवन यापन के लिए कुछ न कुछ कार्य करते है जो कि करना भी चाहिए इस में वीडियो बनाना भी एक कला है जो भिखारी बखूबी निभा रहे है। इसे में उन पर रोक लगाना गलत है।

About Post Author