अफगानिस्तान का बड़ा ऐलान, मोहर्रम पर बैन किया खुद को मारना और छाती पीटना

KNEWS DESK, मोहर्रम के पहले अफगानिस्तान ने एक बड़ी घोषणा कर दी है, जिसमें व्यक्ति का खुद को मारना, खून बहाना और छाती पीटना बैन कर दिया है| इस बार सरकार ने इन प्रक्रियाओं के लिए लोगों को अनुमति नहीं दी है|

Muharram 2021 Date : जानिए किस दिन है मुहर्रम, क्या है इसका महत्व ! | Muharram month and New Islamic Year 2021 start | TV9 Bharatvarsh

इस बार सभी देशों में 17 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है| वहीं इस साल तालिबानी शासन ने मोहर्रम पर कुछ नियम बनाए हैं| जिसमें लोगों को खुद को मारना, खून बहाना और छाती पीटने की अनुमति नहीं मिली है| दरअसल, अफगानिस्तान में शरिया कानून का पालन होता है| इस बार देश में शोक मनाने के लिए इस प्रकार की प्रक्रियाओं को शासन द्वारा बैन कर दिया गया है| यदि कोई इस कानूनों को नहीं मानता है तो उनको तालिबानी शासन द्वारा दंडित किया जाएगा| इसके अलावा आपको बता दें कि मोहर्रम को लेकर बनाए गए कानून से पहले शिया गुरुओं से सहमति ली गई है| साथ ही तालिबान के नए नियम के अनुसार मोहर्रम के दौरान सिर्फ मस्जिदों या सरकारी अधिकारियों और शिया विद्वानों की तरफ से जो स्थान बनाए गए हैं वहीं पर समारोह आयोजित होगा|

About Post Author