KNEWS DESK – हॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार टॉम क्रूज दुनिया भर में अपने दमदार एक्शन, कमाल के स्टंट और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जाने जाते हैं। 80 के दशक से लेकर आज तक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। अब 63 साल की उम्र में उन्हें वह सम्मान मिलने जा रहा है, जिसका इंतजार उनके करोड़ों फैंस और पूरी इंडस्ट्री को था—ऑस्कर अवॉर्ड।
अकादमी ने घोषणा की है कि टॉम क्रूज को मानद ऑस्कर (Honorary Oscar) से सम्मानित किया जाएगा। 45 साल के फिल्मी करियर में यह पहली बार है जब उन्हें यह प्रतिष्ठित पहचान मिल रही है।
पहली बार ऑस्कर सम्मान—क्यों है खास?
‘मिशन इंपॉसिबल’ स्टार टॉम क्रूज को इससे पहले तीन बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिल चुका है, लेकिन कभी जीत नहीं पाए। इसी वजह से फैंस और हॉलीवुड में यह सम्मान दशकों से टॉम के लिए ‘ओवरड्यू’ माना जाता था। अब मानद ऑस्कर के रूप में उनके शानदार योगदान को आखिरकार अकादमी ने भी स्वीकार कर लिया।
टॉम क्रूज का 45 साल लंबा सुनहरा सफर
टॉम क्रूज की एक्टिंग जर्नी साल 1981 में फिल्म एंडलेस लव से शुरू हुई। लेकिन असली प्रसिद्धि उन्हें 1983 की फिल्म रिस्की बिज़नेस से मिली। फिल्म की सफलता ने उन्हें हॉलीवुड में नया उभरता स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर दी मिशन इंपॉसिबल सीरीज, टॉप गन और टॉप गन: मैवरिक, जैक रीचर, जेरी मैगुआयर, द लास्ट समुराई
टॉम क्रूज की खासियत यह है कि वह अपने ज्यादातर स्टंट खुद करते हैं, चाहे वह हेलीकॉप्टर उड़ाना हो, हवाई जहाज के बाहर लटकना हो या 1000 फीट ऊंची चट्टान पर चढ़ना।
पांच दशकों की मेहनत को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
फिल्म इंडस्ट्री में टॉम क्रूज पांच दशकों से एक्टिव हैं। उनकी फिल्मों ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है और दुनियाभर में उनकी एक विशाल फैन फॉलोइंग है।
ऑस्कर अवॉर्ड से पहले टॉम क्रूज को 3 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, 3 स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड, 1 BAFTA अवॉर्ड मिल चुके हैं। लेकिन ऑस्कर वही सम्मान था जिसकी कमी फैंस हमेशा महसूस करते थे।
टॉम क्रूज के ऑस्कर सम्मान की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने लिखा, मिशन इंपॉसिबल के हर स्टंट पर ऑस्कर बनता था।, आखिरकार! यह सम्मान उन्हें बहुत पहले मिल जाना चाहिए था।, टॉम क्रूज लिविंग लेजेंड हैं।