Nun 2 ने बॉक्स ऑफिस में किया धुंआधार कलेक्शन, 1249 करोड़ का किया कारोबार

KNEWS DESK – शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल कर रही है| फिल्म ने कई रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं|जवान के रिलीज के एक दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘द नन 2’ रिलीज हुई थी| फिल्म ने भारत में 11 दिनों में 30 करोड़ रुपये की कमाई की है| लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा रही है| साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में किंग खान की फिल्म जवान को पछाड़ दिया है,और 1249 करोड़ का कारोबार कर लिया है|

Nun 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

किंग खान की ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है| 7 सितंबर को रिलीज हुई एटली की यह मल्टीस्टारर फिल्म रोज नए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है| वहीं जवान की ग्रैंड सफलता के बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म Nun 2 ने भी अच्छी कमाई कर डाली है| ‘जवान’ के तूफान के बीच 8 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म 11 दिनों में 30 करोड़ रुपये की कमाई की है| भारत में भले ही इस फिल्म ने 30 करोड़ का बिजनेस किया हो, लेकिन दुनियाभर में यह फिल्म धमाल मचा रही है| फिल्म ने 1249 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है|

Nun 2

Nun 2 ने इंडिया में भी 30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं| भारत में रिलीज हुई दूसरी हॉलीवुड फिल्मों क मुकाबले Nun 2 ने काफी अच्छी कमाई की है| इससे पहले हाल ही में ‘द पोप्स एक्सोरसिस्ट’, ‘एविल डेड राइज 2’ और ‘इनसिडियस: द रेड डोर’ जैसी कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं| फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी नए रिकॉर्ड बना लिए हैं|

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

Nun 2 साल 2018 में रिलीज हुई The Nun  का सीक्वल है| 40 मिलियन डॉलर से भी कम बजट में बनी इस फिल्म ने 150 मिलियन डॉलर यानी 1249 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है| यह कलेक्शन जवान के वर्ल्डवाइड बिजनेस से ज्यादा है जिसने अब तक दुनियाभर में 797.50 करोड़ की कमाई की है| खबरों के मुताबिक फिल्म 300 मिलियन डॉलर तक का कलेक्शन कर सकती है|

कहानी?

Nun 2 की स्टोरी 1956 में फ्रांस में एक पुजारी की हिंसक हत्या की कहानी पर बेस्ड है| जिसकी सिस्टर आइरीन (ताइसा फार्मिगा) ने इंवेस्टिगेशन शुरू की और फिर उसका सामना एक शक्तिशाली बुराई से होता है|

About Post Author