देश में फिर बढ़ा कोरोना का ख़तरा, नवंबर 2022 के बाद आए सबसे ज्यादा मामले

HEALTH DESK, कोरोना के मामलो में एकदम से हुई बढ़ोतरी को देख केंद्र सरकार अलर्ट हो गयी है| एक ही दिन में एक हज़ार से ज्यादा मामले देश भर में सामने आ चुके है| इसके चलते स्वास्थ मंत्रालय ने एक अहम बैठक बुलाई है|

सूत्रों का कहना है कि सरकार कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर नई गाइडलाइन भी बना सकती है| इसमें कुछ सख्त नियम भी लागू किए जा सकते है| आपको बता दें कि सोमवार को जारी स्वास्थ मंत्रालय के आकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटो में covid के 1070 मामले सामने आ गए है|और वही 4 लोगो की मौत भी हो चुकी है|

आपको बता दें कि पिछले साल नवम्बर के महीने में करीब 1 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आये थे| और अब रविवार को कोरोना के नए मामलो की संख्या एक हज़ार के पार चली गयी | इसे लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है|

उधर H3N2 के मामलो ने चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है | दिल्ली से मुंबई और केरल, महाराष्ट्र से लेकर नए मामलो में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है|

और अब इसको लेकर केंद्र सरकार सख्त कदम उठा सकती है|

 

About Post Author