दूध में बस एक चम्मच मिलाएं घी, कई बिमारियों से मिलेगा छुटकारा, जानें पीने का सही समय

KNEWS DESK- दूध शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है| दूध के सेवन से आपके शरीर को कई मायनों में मजबूती मिलती है| दूध कैल्शियम और फॉस्फोरस का एक अच्छा सोर्स है, जो हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी है| बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये हेल्दी होता है लेकिन अगर आप दूध में एक चम्मच घी मिला दें तो ये आपकी सेहत के लिए सोने पे सुहागा होगा| आप इसको रोज सुबह और रात में सोने से पहले पी सकते हैं|

घी में विटामिन ए, डी, ई और के की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है| चलिए आपको बताते हैं कि दूध में एक चम्मच घी मिलाने से कौन-कौन सी परेशानियों से मुक्त रहा जा सकता है|

हेल्दी फैट

घी में मौजूद हेल्दी फैट शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है|

हड्डियों के लिए है खास

घी और दूध में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है| जो बोन के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है| जोड़ों के दर्द को इससे काफी राहत मिलती है|

पेट की समस्या से राहत

घी पेट के एसिड को कम करता है और पाचन के लिए फायदेमंद होता है|

वजन घटता है

दूध में घी मिलाकर पीने से  मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है|

 नींद करे बेहतर

एक अच्छी नींद के लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच से घी मिलाकर पिएं इससे आपको बेहतर नींद आएगी|

About Post Author