अत्यधिक दाल खाने से हो सकती है सेहत खराब, जान लें पूरी जानकारी

KNEWS DESK- ये तो सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में दाल का कितना महत्व है| यह एक ऐसा आहार है जो पौष्टिक के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है| अगर भारतीय भोजन की बात करें तो वो दाल के बिना अधूरा है लेकिन आप ये नहीं जानते कि ज्यादा डाल खाना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है| दाल की वजह से हम बहुत सी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं|

♦ यदि कोई व्यक्ति अधिक दाल खाता है, तो इस कारण उसे पेट की समस्या हो सकती है| दाल में फाइबर अधिक होता है और इसका अधिक सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है, इसके अलावा कुछ लोगों को दाल खाने से भी एसिडिटी होती है|

♦ अगर कोई व्यक्ति गठिया से पीड़ित है तो उसे बिना डॉक्टर की सलाह के दाल नहीं खाना चाहिए, क्यूंकि दाल में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो सेहत के लिए सही नहीं है|

♦ दाल में लेक्टिन की मात्रा अत्यधिक होती है, जिससे व्यक्ति का पाचन खराब हो सकता है, अगर कोई व्यक्ति IBS जैसे रोगों से पीड़ित है, तो उसे इससे समस्या हो सकती है|

♦ यदि आप अत्यधिक दाल का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी क‍िडनी पर असर पड़ सकता है| क्योंकि दाल में ऑक्‍सलेट की मात्रा पाई जाती है, ज‍िसके कारण क‍िडनी में स्टोन हो सकते हैं|

♦ दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा मे पाया जाता है| अगर आपको थायराइड की बीमारी है तो आपको ज्‍यादा दाल का सेवन नहीं करना चाह‍िए| शरीर में प्रोटीन की ज्‍यादा मात्रा होने के कारण थायराइड की समस्‍या बढ़ सकती है|

♦ अगर आप दाल का ज्‍यादा सेवन करते हैं, तो वजन भी तेजी से बढ़ सकता है, क्‍योंक‍ि ज्‍यादा प्रोटीन लेने से कैलोरीज बढ़ती हैं, और वजन में वृद्धि होती है

About Post Author