नायब सैनी की सरकार योजनाओं पर ले रही है यूटर्न, प्रदेश में गुंडा तत्व हुआ ज्यादा सक्रिय: दुष्यंत चौटाला

Knews Desk, जननायक जनता पार्टी कुरुक्षेत्र की जिला स्तरीय कार्यकर्ता मीटिंग ब्राह्मण धर्मशाला कुरुक्षेत्र में रखी गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्य रूप से शिरकत की। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज पार्टी का जिला स्तरीय मीटिंग का यह 13वां जिला कुरुक्षेत्र है, जिसमें आज कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श भी किया गया है। डॉ अजय सिंह चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिया है कि विधानसभा चुनाव के मध्यनजर संगठन को मजबूत किया जाए और लोगों के घर-घर तक भी पहुंचा जाए।

उन्होंने कहा कि जब जनता परिवर्तन की चाह रखती है, तो बड़े बदलाव आए हैं और आगामी दिनों के अंदर भी प्रदेश की स्थिति किस प्रकार से बदलने का काम जनता करती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा बनाई गई योजनाओं को अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा बदला जा रहा है और नायब सरकार यूटर्न लेकर जनता से बचना चाह रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि इनेलो और बीएसपी का जो गठबंधन हुआ है वह एक सोची समझी साजिश है और थोड़े दिनों में इसका भी पर्दाफाश हो जाएगा कि यह गठबंधन किसके इशारों पर हुआ है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानूनी व्यवस्था खराब हो चुकी है और मुख्यमंत्री नायब सैनी बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के डर से अपराधी घटनाएं बंद होने की बजाय गुंडा तत्व और ज्यादा सक्रिय हो चुका है।

About Post Author