बॉर्डर के जवानों की तरह चुनावी ड्यूटी निभा रहे हरियाणा पुलिस के जवान, महिलाएं भी नहीं रही किसी से पीछे

Knews Desk, हरियाणा पुलिस के जवानों का हौसला भी चिलचिलाती धूप में बॉर्डर पर तैनात जवानों की तरह से ही नजर आ रहा है। नजारा है लोकतंत्र के महापर्व यानि आज होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान का। ईवीएम मशीन और उन्हें लेकर रवाना होने वाले चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा संभाल रहे हरियाणा पुलिस के जवानों का हौसला किसी से कम नहीं था।

जवानों के मन में केवल एक ही इच्छा दिखाई दे रही थी कि किस प्रकार से वह इस चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा करवा सके। जवानों की इन गतिविधियों को लेकर MH 1 की टीम ने अंबाला छावनी में एक ईवीएम वितरण केंद्र का दौरा कर वहां का जायजा लिया।

About Post Author