Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा के रुझानों में BJP की लगातार कांग्रेस पर बढ़त

KNEWS DESK, हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की प्रमुख नेता विनेश फोगाट जैसे कई राजनीतिक चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से हो रही काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर कांग्रेस को 40.39 फीसदी यानी कि 10 लाख 31 हजार 59 वोट मिले। जबकि बीजेपी को 38.59 फीसदी यानी कि 9 लाख 85 हजार 81 वोट मिले हैं। इस तरह से कांग्रेस को कुल वोट तो ज्यादा मिले हैं, लेकिन सीटें बीजेपी की ज्यादा हैं। अभी तक के रुझानों में बीजेपी को लगातार बढ़त मिलती नजर आ रही है। बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। इसके अलावा INLD दो और अन्य पांच सीटों पर आगे है।

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। सभी राजनीतिक दलों की नजरें परिणामों पर टिकी हुई हैं। वहीं यह चुनाव राज्य की भविष्य की दिशा तय करेगा। आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.