मौसम के करवट बदलते ही भीषण सर्दी का प्रकोप शुरू, विधायक धर्मसिंह छौक्कर ने फल व सब्जी विक्रेताओं को गर्म शाल व एक छतरी देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट -अनीश कौशिक

हरियाणा – मौसम के करवट बदलते ही भीषण सर्दी का प्रकोप शुरू हो गया है। सर्दी के प्रकोप से सर्वाधिक खुले में रहने वालों या काम करने वालों लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गरीबों को सर्दी से राहत मिल सके इसको लेकर हल्का से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने पुराना बस स्टैंड फ्लाई ओवर के नीचे रेहड़ी लगाने वालों को सम्मान स्वरूप गर्म साल व आने वाली गर्मी व बरसात के मौसम से बचाव को लेकर छतरी वितरित की।

गर्म शाल व एक छतरी देकर किया सम्मानित 

इसके लिए सुबह फल व सब्जी विक्रेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर सभी रेहड़ी वालों को विधायक धर्मसिंह छौक्कर द्वारा एक गर्म शाल व एक छतरी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विधायक छौक्कर ने बताया कि मौजूदा गठबंधन सरकार एक और तो जनता के हक की बात करती है और दूसरी और जनता का हक करने का काम कर रही है। सरकार गरीबो को बसाने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर गरीबो को, रेहड़ी वालो को उजाड़ने का काम कर रही है। गरीब फल व सब्जी विक्रेता रेडी लगाने वाले को नगर पालिका के द्वारा तंग किया जा रहा है।

 गरीब आदमियों का अपमान कर रही सरकार

इन्हें बार बार यहां से हटाया जा रहा है। मौजूदा गठबंधन सरकार गरीबो का अपमान कर रही है। कमेटी द्वारा बार बार रेहड़ी वालो का सामान जब्त किया जा रहा है। उन्हें नजायज तंग किया जा रहा है। बार बार गरीब रेहड़ीवालों को पुलिस द्वारा पीटा जा रहा है। सरकार गरीब आदमियों का अपमान कर रही है पर कांग्रेस विधायक द्वारा उनका सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ महीनों बाद हरियाणा में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस राज में रेहड़ी वाला को पूर्ण स्वतंत्रता होगी वो अपनी मर्जी से जहां चाहे वहाँ रेहड़ी लगा सकेगा।

About Post Author