इनेलो भाजपा की ‘बी-टीम’ है, सुशील गुप्ता ने अभय चौटाला पर साधा निशाना

Knews India, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लगातार राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। पिछले दिनों ही इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को पूर्व मंत्री समेत कई सरपंचों ने समर्थन दिया था। इस बीच आज भारतीय किसान यूनियन कैथल की कार्यकारिणी ने सुशील गुप्ता को आगामी लोकसभा में समर्थन दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के फैसले के विरूद्ध यह कदम उठाया गया है।

इस मौके पर सुशील गुप्ता ने कहा कि इनेलो भाजपा की ‘बी-टीम’ है और अभय चौटाला सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा-इनेलो के बीच में डील हुई है। सुशील गुप्ता ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय करने वाली भाजपा को इनोलो फ़ायदा पहुँचाने का प्रयास कर रही है। बता दें, 25 मई को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर मतदान होना है।

About Post Author