चांद पर कौन बेचता है जमीनें, किस-किस ने अब तक करा ली है रजिस्ट्री, जानें अपने सारे जवाब

KNEWS DESK- भारत का चंद्रयान अब चांद के बहुत करीब आ चुका है| ऐसे में चांद पर जीवन होने की खबरें अब फिर से बढ़ती जा रही हैं| जिसके चलते कई भारतवासियों ने तो अभी से चांद पर जमीन खरीद ली है| आज हम आपको बताएंगे कि आखिर चांद पर जमीन खरीदने वाले कौन हैं? और कैसे खरीदी है?

आपको बता दें कि भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 अब अपने लास्ट स्टेप पर है| प्रोपल्‍शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के बाद 18 अगस्‍त को धीमी होने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है|  इसरो ने कहा है कि लैंडर मॉड्यूल 20 अगस्त को दूसरी डीबूस्टिंग प्रक्रिया से गुजरेगा| 23 अगस्त की शाम 5:47 बजे चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी|

चंद्रयान की तरह ही कई सारे देश भी चांद की खोज कर रहे हैं| हाल ही में रूस का लूना-25 भी चांद के लिए रवाना किया गया| जानकारी के अनुसार, उसकी लैंडिंग चंद्रयान से पहले हो सकती है| इसी दौरान चांद पर जीवन की संभावनाओं की चर्चा फिर से होने लगी है| जिसके चलते कई सारे लोग ने अभी से चांद पर जमीन भी खरीद ली है| आपके मन ये सवाल तो जरुर आया होगा कि आखिर चांद की जमीन का मालिक कौन है और इसकी रजिस्‍ट्री कहां होती है ?

आपको बता दें कि वैसे तो चांद किसी और दुनिया में है लेकिन उसकी रजिस्‍ट्री धरती पर ही हो रही है| Lunarregistry.com ये वेबसाइट चांद पर जमीन की रजिस्‍ट्री कराती है लेकिन वेबसाइट ने अपने FAQs सेक्शन में साफ साफ लिखा है कि वो चांद पर जमीन की मालिक नहीं है| उनका काम सिर्फ रजिस्ट्री करवाना है| इस साइट के जरिए आप अगर चांद की जमीन की रजिस्‍ट्री करवाते हैं, तो उस पर यदि कोई अपना कब्ज़ा करने की कोशिश करे तब आप कोर्ट में सवाल उठा सकते हैं|

2002 में हैदराबाद के राजीव बागड़ी और 2006 में बेंगलुरू के ललित मोहता ने भी चांद पर प्लॉट खरीदा था| दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था, जबकि शाहरूख खान को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली उनके एक फैन ने चांद पर जमीन खरीदकर गिफ्ट की थी| ऐसे और भी कई अन्य लोग हैं जो चांद पर जमीन का टुकड़ा खरीद चुके हैं|

About Post Author