Sharadiya Navratri 2024: इस नवरात्रि पर रंगोली से सजाएं अपना आंगन, आइए जानें कुछ खूबसूरत डिजाइन

KNEWS DESK – शारदीय नवरात्रि का पर्व, जो इस साल 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। इस दौरान, घरों में रंगोली बनाना एक पारंपरिक रस्म है, जो न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। आइए जानें कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन जो आप अपने आंगन में बना सकते हैं।

स्वास्तिक कलश रंगोली डिजाइन 

इस डिजाइन के लिए पहले बड़े और छोटे दो गोल आकार बनाएं। फेविकोल की बॉटल से इन सर्कल को आसानी से बनाना संभव है। इन सर्कलों के अंदर अलग-अलग रंग भरें। सफेद रंग से अंदर का हिस्सा भरकर उस पर कलश बनाएं। खाली सफेद जगह पर माचिस की तीली से डिजाइन बनाएं। कलश को आकर्षक बनाने के लिए आप विभिन्न रंगों का उपयोग कर सकते हैं।

Vastushanti Rangoli | वास्तुपूजन रांगोळी | गृहप्रवेश रांगोळी | Gruhpravesh Rangoli | Kalash Rangoli🌼

त्रिशूल और कलश का डिजाइन

इस रंगोली डिजाइन में रंगों के त्रिशूल और कलश का उपयोग किया गया है, जो मां दुर्गा की पूजा का प्रतीक है। इसे बनाने के लिए आप विभिन्न रंगों का उपयोग कर सकते हैं और इसके चारों ओर रंग-बिरंगे बैंगल्स रख सकते हैं। यह न केवल देखने में सुंदर लगेगा, बल्कि घर की सजावट को भी खास बनाएगा।

नवरात्रि में अपने घर के आंगन को इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन से सजाएं | Shardiya Navratri 2024 easy rangoli designs ideas

एकल दीपक रंगोली

यदि आप सिम्पल डिजाइन चाहती हैं, तो आप सिर्फ 1 या 2 दीपक जलाकर रंगोली को सजाएं। इन दीपकों को रंगोली के बीच में रखें, ताकि वो एक आकर्षक केंद्र बन सकें। आप आटे की मदद से खुद भी दीपक बना सकती हैं, जिससे यह और भी खास लगेगा।

Diwali Diya Rangoli Design With Tricks 2024 इस तरह बनाये | Beautiful Diya Rangoli | Latest Rangoli - YouTube

पैरों के चिन्ह और फूलों का डिजाइन

एक साधारण लेकिन आकर्षक रंगोली बनाने के लिए, आप पिंक, रेड और पर्पल रंग के गोले बना सकते हैं, जिसमें पैरों के चिन्ह बनाए गए हैं। इसके चारों ओर फूल और पत्तियों के डिजाइन जोड़कर इसे और भी आकर्षित बना सकते हैं। यह डिजाइन घर या मंदिर दोनों में बना सकते हैं।

Easy rangoli designs for diwali 2022: Diwali Rangoli Decorate your home with beautiful and simple designs will get many compliments | Rangoli Designs for Diwali 2022: दिवाली पर खूबसूरत और सिंपल डिजाइन्स

चरण कमल रंगोली डिजाइन

फूलों के साथ मां दुर्गा के चरणों को रंगोली में बनाएं। आप पुरानी चूड़ियों का उपयोग कर सकते हैं ताकि यह और भी खास लगे। साथ ही, मां दुर्गा से जुड़ी कुछ विशेष लाइनों को रंगोली में लिखने से यह और भी प्रभावशाली बनेगा।

Chaitra Navratri Rangoli Design 2024। मंदिर की दहलीज पर बनाएं दुर्गा मां की चरण-कमल रंगोली | chaitra navratri 2024 durga maa charan kamal rangoli designs | HerZindagi

फूलों के साथ दीपक

फूलों और पत्तियों के डिजाइन के चारों ओर छोटे दीपक रखें। दीपकों की रोशनी से रंगोली की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। इसके लिए आप सफेद या पीले रंग के फूलों के साथ पारंपरिक मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

दिवाली में सजाये अपने घर को फूलों वाली रंगोली से / Flower Rangoli Design / Diwali Rangoli Design - YouTube

इन सरल और खूबसूरत दीपक रंगोली डिज़ाइन के जरिए आप नवरात्रि के इस पावन पर्व पर अपने घर को आकर्षक बना सकती हैं। यह न केवल आपके घर की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि देवी दुर्गा की कृपा भी प्राप्त करेगा।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.