Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर इस तरह सजाएं पूजा की थाली, इन चीजों को रखना ना भूलें

KNEWS DESK- रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहनों के लिए सबसे खास त्योहरों में से एक है| सभी लोग इस त्यौहार का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं| इस समय इस पावन पर्व के लिए लोगों के अंदर एक लग ही उत्साह देखने को मिल रहा है| इस पर्व पर सभी बहनें राखी बांधने से पहले बहुत प्रेम भाव के साथ थाली सजाती हैं लेकिन थाली में कुछ चीजों का होना बहुत जरुरी है| चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जो रक्षाबंधन की थाली में रखना जरुरी है?

बहनों के लिए रक्षाबंधन की थाली सजाना बहुत ही खास होता है लेकिन थाली सजाते समय आप हमेशा ध्यान रखें कि थाली चांदी की हो और उस पर नया कपड़ा जरुर बिछा हो| थाली के बीच में ओम या फिर स्वास्तिक जरुर बनाएं और हां ध्यान रहे कि थाली में टूटा हुआ अक्षत यानी टूटा हुआ चावल ना रखें| साबुत चावल के दाने रखें| फिर भाई के माथे पर लगाने के लिए तिलक और रोली अवश्य रखें|

रक्षाबंधन की थाली में ताजे पानी से भरा एक छोटा कलश जरुर रखें| इस पावन पर्व पर तांबे के लोटे में जल और चन्दन भी रखें| ऐसा करने से घर में हमेशा देवी देवताओं का वास रहता है और भाई पर आने वाली हर मुश्किलें टल जाती हैं| भाई को राखी बांधने के दौरान नारियल का इस्तेमाल जरुर करें| क्यों नारियल को देवी-देवताओं का फल माना जाता है|

राखी की थाली में एक घी का दीप भी जलाना चाहिए| इस दिन बहनें राखी बांधते समय थाली में दीपक जलाकर भाई की आरती उतारती हैं| इसके बाद बहनें भाई को राखी बांधती हैं और फिर उन्हें मिठाई खिलाती हैं| इसलिए थाली में मिठाई का होना भी बहुत जरुरी है|

About Post Author