नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री का प्रिय भोग, देवी होंगी अत्यंत प्रसन्न, जानें रेसिपी

KNEWS DESK- 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं| नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है| इस दिन आपको उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय भोग लगाना चाहिए| चलिए आज हम आपको उनके प्रिय भोग की रेसिपी बताते हैं|

नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है| ऐसे में आप उनके मन पसंद शुद्ध देसी घी से बनी चीजों का भोग लगाएं| उन्हें देसी घी अत्यंत पसंद है| इसलिए आप जो भी भोग उनके लिए तैयार करें, उसे शुद्ध घी से बनाएं| ऐसे में आप शैलपुत्री के लिए अंजीर की खीर बना सकते हैं| चलिए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं|

अंजीर की खीर बनाकर घर की महिलाओं का मुंह कराएं मीठा, यादगार बन जाएगा दिन -  आशा खबर

अंजीर की खीर बनाने की सामग्री

12 भिगोए हुए सूखे अंजीर, समक चावल, 1 लीटर दूध, 7-8 भीगे-कटे हुए बादाम, 3-4 केसर के धागे, 5 बड़े चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच घी

अंजीर की खीर बनाने की विधि 

सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर गर्म करें और उसमें बादाम डालकर अच्छे से भून लें| इसके बाद इसमें समक चावल डालें और उन्हें 2-3 मिनट तक अच्छी तरह भूनें| जब चावल में से खुशूब आने लगे, तो उसमें दूध डालें और धीमी आंच पर दूध को पकने दें| वहीं, एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच दूध डालकर उसमें केसर डाल लें|

अब अंजीर को मोटा-मोटा काटें और पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें| फिर अंजीर को ब्लेंडर में डालकर 2 चम्मच पानी मिलाकर पीस लें| जब पैन का दूध कम हो जाए, तो उसमें चीनी, केसर, 1 चम्मच घी और अंजीर का पेस्ट मिलाकर धीमी आंच पर अच्छी तरह चलाएं| इस खीर को 10 मिनट तक ऐसे ही पकाकर गाढ़ा कर लें| आखिर में ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाकर भोग लगाएं|

About Post Author