Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, वैवाहिक जीवन पर आ सकता है बड़ा संकट

KNEWS DESK- आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम है| अखंड सौभाग्य की कामना से रखा जाने वाला करवा चौथ का यह व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को होता है| इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं| सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखने वाला यह व्रत इस बार 13 घंटे 42 मिनट की अवधि का होगा| आपका पूरे दिन भूखे-प्यासे रहना लेकिन एक काम के कारण आपका व्रत खंडित हो ये आपको अच्छा नहीं लगेगा| इसीलिए चलिए आपको बताते हैं, व्रत में क्या नहीं करना चाहिए|

अन्न और जल ग्रहण न करें

करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है| सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत रखते हैं और पूरे दिन अन्न-जल से दूर रहते हैं| यह एक निराहार व्रत है| इस दिन गलती से भी अन्न और जल का सेवन न करें| नहीं तो आपका व्रत टूट जाएगा और आपको व्रत के फल की प्राप्ति नहीं होगी|

करवा चौथ व्रत कथा

करवा चौथ की पूजा उसके व्रत के बिना अधूरी होती है| इसलिए जब आप शाम के समय में माता गौरी की पूजा करें तो करवा चौथ की व्रत कथा भी जरुर सुनें| कथा सुनने से व्रत पूरा होता है|
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पहनें राशिनुसार इस रंग के कपड़े, पूरी होगी मन की हर इच्छा - karwa chauth 13 october 2022 choose color according to zodiac sign all wishes

सास को पूजा और सुहाग की सामग्री अवश्य दें

करवा चौथ की पूजा के बाद अपनी सास को पूजा और सुहाग की सामग्री जरुर दें| ऐसा करने से वे खुश होकर आपको अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देंगी| आपके पति की उम्र बढ़ेगी|

दिन में न सोएं

करवा चौथ के व्रत वाले दिन महिलाओं को दिन में नहीं सोना चाहिए| व्रत रखकर सोने से व्रत नहीं माना जाता है| करवा चौथ के साथ सभी व्रतों में ऐसा नहीं करना चाहिए| हालांकि जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है वो ऐसा कर सकती हैं|

काले कपड़े न पहनें

करवा चौथ अखंड सुहाग और सुखी दांपत्य का प्रतीक है| उस दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े न पहनें| काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है|

सुहाग सामग्री का दान न करें

करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उस दिन खुद इस्तेमाल करने वाली सुहाग से जुड़ी सामग्री जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी आदि किसी को न दें|

About Post Author