Diwali Decoration: दिवाली में अपने घर के मंदिर को इस तरह सजाएं, जगमगा जाएगा पूरा घर

KNEWS DESK- दिवाली का त्यौहार आज धनतेरस के दिन से शुरू हो चुका है| हिन्दू धर्म में इस त्योहार को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है| दिवाली पर पूरी दुनिया भर में सभी के घर रौशनी से जगमगाते हैं| लोग दिवाली की पूजा से पहले अपने घर के मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से सजाते हैं| आज हम भी आपको घर के मंदिर को सजाने के लिए आसान तरीका बताने जा रहे हैं|

Diwali Decoration Ideas दिवाली पर घर सजाने के लिए ले इन क्रिएटिव आइडिया की मदद कम बजट में देंगे स्टाइलिश लुक - दिवाली पर घर साजाने के लिए बेस्ट आडिया - Diwali

पूजा घर में बनाएं रंगोली

दिवाली पर आप आंगन के साथ-साथ अपने पूजा घर में भी रंगोली बना सकते हैं| घर के मंदिर में भगवान के सामने आप पाउडर कलर्स से रंगोली बना सकते हैं| आप चाहें तो बाजार से चिपकाने वाली रंगोली भी ला सकते हैं, उससे भी घर और मंदिर दोनों की सुन्दरता बढ़ती है|

फूलों का इस्तेमाल 

पूजा घर में फूलों से सजावट करना बहुत जरूरी है| फूल न सिर्फ पूजा के लिए जरूरी हैं बल्कि इनसे सजावट करके पूजा घर की सुन्दरता और भी अधिक बढ़ती है| आप गेंदा, गुलाब या फिर चमेली से घर के मंदिर को सजा सकते हैं|

दीये का इस्तेमाल

दीपावली में दीपों का अधिक महत्त्व होता है| इसलिए अपने मंदिर को आप दीपों से भी सजा सकते हैं| अपने मंदिर में दीयों को अलग-अलग जगह पर रखकर मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं|

फेयरी लाइट्स

फेयरी लाइट्स की जगमगाहट से पूजा घर और ज्यादा खूबसूरत लगता है| इसलिए आप दिवाली पर अपने पूजा घर को फेयरी लाइट्स से जरुर सजाएं|

आर्टिफिशियल कैंडल 

मंदिर को सजाकर खास लुक देने के लिए आप आस-पास आर्टिफिशियल कैंडल भी रख सकते हैं| ये कैंडल्स मंदिर को बहुत आकर्षक लुक देती हैं|

About Post Author