Diwali 2023: दिवाली पर घर में बनाएं मूंगफली की बर्फी, जानें इस खास मिठाई की रेसिपी

KNEWS DESK- दिवाली आने वाली है| पूरे देशभर में सभी लोग इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं| वैसे फेस्टिवल का सेलिब्रेशन तो बिना मिठाई के अधूरा है| कुछ लोग बाहर से मिठाई खरीदते हैं तो वहीं बहुत से लोग घर में बनी मिठाई पर ही विश्वास रखते हैं| ऐसे में आज हम आपको हेल्दी और स्वादिष्ट मूंगफली की बर्फी की रेसिपी बताएंगे, जिसे बच्चों से लेकर बढ़े तक सभी बड़े शौक से खाते हैं|

मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

♦  एक कप मूंगफली

♦  एक कटोरी चीनी

♦  आधा कप गाढ़ा दूध

♦  एक चुटकी इलायची पाउडर

♦  4 से 5 चम्मच देसी घी

Try peanut burfi recipe for healthy dose of protein.- प्रोटीन की हेल्दी डोज  के लिए ट्राई करें मूंगफली की बर्फी रेसिपी। | HealthShots Hindi

मूंगफली की बर्फी बनाने की विधि 

सबसे पहले मूंगफली के दानों को पानी में 3 घंटे के लिए भिगो दें| अब उन्हें छानकर पानी निकलने के लिए किसी जालीदार कपड़े में रखें| जब ये सूख जाए तब मूंगफली के दानों को मिक्सी में पीस लें| अब एक पैन में देसी घी गरम करके मूंगफली के पेस्ट को भून लें|

अब इसमें गाढ़ा दूध मिलाएं| फिर दूध और मावे को मूंगफली के साथ अच्छी तरह पकाएं जिससे कि एक गाढ़ा सूखा मिश्रण तैयार हो सके| जब इस मिश्रण में सुनहरी-गुलाबी रंगत आने लगे तब इसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें| अब किसी दूसरे बर्तन में चीनी में करीब आधा कप पानी डालकर उबालें| इसमें इलायची पाउडर मिलाएं| फिर इसे चलाते रहें|

अब इस तैयार चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने दें, फिर इसमें मूंगफली का मिश्रण मिला दें| आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं| अब किसी प्लेट में थोड़ा घी फैलाएं और मूंगफली के मिश्रण को उसपर फैलाएं| इसे सेट होने के लिए रख दें| ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार या अपनी मन पसंद की कोई डिजाइन में काटें| अब तैयार है आपकी स्वादिष्ट मूंगफली की बर्फी, इसका आनंद लें|

About Post Author