धनतेरस के दिन खरीदें ये 5 शुभ चीजें, होगी माँ लक्ष्मी की कृपा

KNEWS DESK,धनतेरस पर क्या खरीदें इसको लेकर सोचना पड़ता है,तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें इस दिन खरीदना बहुत शुभ होता है।

दिवाली का त्योहार आने में कुछ दिन बाकी हैं। जिसके लिए हम लोग पहले से तैयारी करने लगते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस वाले दिन कोई भी सामान खरीदना शुभ होता है।ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर भी प्रसन्न होते हैं।अगर आप भी धनतेरस पर शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ये आसान लिस्ट जिसको देखकर आप धनतेरस का सामान खरीद सकते हैं।

सोना और चांदी

धनतेरस के दिन सोने चांदी का सामान खरीदना शुभ माना जाता है।कई लोग इस दिन सोने चांदी के सिक्के और गणेश लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीदते हैं।दिवाली के दिन गिफ्ट करने के लिए आप ज्वैलरी भी खरीद सकते हैं।

बर्तन खरीदें

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ होता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन पीतल,तांबा,चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धयान रहे आज के दिन स्टील,लोहे,कांच एल्युमिनियम के बर्तन लाने से बचें।

कार्यक्षेत्र से जुड़े सामान खरीदें

धनतेरस के दिन आप वाहन,लैपटॉप या फोन भी खरीद सकते हैं और इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक चीजों को खरीद सकते हैं।कहते हैं धनतेरस पर अपने प्रोफेशन से जुड़ी कोई चीज खरीदने पर सालों साल आपको तरक्की मिलती है। इस वक्त आपको ढेरों डील्स और अच्छे ऑफर्स भी मिल जाते हैं।

 शंख

हिन्दू धर्म में शंख को सुख, समृद्धि और धन का प्रतीक माना गया है। इस दिन शंख खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमेशा घर पर अपनी कृपा बनाए रखती है। धनतेरस के दिन यदि आप शंख खरीदते हैं तो उसे लेकर पूजा घर में रख दें।

 झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.