Bakrid 2024: इस बार बकरीद को बनाएं और भी खास, मेहमानों को खिलाएं ये स्पेशल पकवान

KNEWS DESK- बकरीद आने ही वाली है| अब ऐसे पाक त्योहार में आप घर में मेहमानों के लिए कुछ खास बनाते हैं| बकरीद या ईद उल-अजहा एक लोकप्रिय मुस्लिम त्योहार है, जो पूरी दुनिया में अलग अंदाज में मनाया जाता है| इस दिन स्वाद से भरपूर भोजन सभी के घर में बनता है| आपके इसी पाक दिन को और भी खास बनाने के लिए आज हम आपको तरह- तरह के पकवान के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर मेहमान काफी खुश हो जाएंगे|

Mutton Biriyani Recipe

मटन बिरयानी- यह एक पूरे मील की डिश है जो बकरीद पर बहुत पसंद की जाती है। यह मटन, चावल और विशेष मसालों का मिश्रण होता है, जो इसे एक खास और स्वादिष्ट बनाता है|

मटन कोरमा- यह एक लजीज गोश्त की डिश है, जिसमें मटन को कोकोनट मिल्क और विभिन्न मसालों के साथ पकाया जाता है। यह दक्षिण भारतीय स्टाइल का खास खाना है|

स्वादिष्ट मटन कबाब रेसिपीज़

मटन कबाब- यह एक लोकप्रिय स्टार्टर है जिसमें मटन के टुकड़े मसाले में मरिनेट करके तंदूर में पकाए जाते हैं। यह एक स्वादिष्ट और गरमागरम डिश होती है|

मटन हंसली- यह एक और लोकप्रिय मटन डिश है, जिसमें मटन के टुकड़े या चोप्स को मसालों के साथ गैस पर पकाया जाता है। यह एक स्वादिष्ट और सिर्फ तेल में पके गोश्त की डिश होती है|

About Post Author