डिजिटल डेस्क- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बुधवार को परीक्षा तिथियों की घोषणा की। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक जबकि दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। बता दें कि परीक्षा की शुरुआत दोनों कक्षाओं में हिंदी विषय से होगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा कर मई 2026 के पहले सप्ताह तक परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम (कक्षा 10वीं)
दिनांक
समय
विषय
18 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
हिंदी
दोपहर 2:00 – 5:15
प्रारंभिक हिंदी
19 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
कंप्यूटर
दोपहर 2:00 – 5:15
सिलाई
20 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
सामाजिक विज्ञान
दोपहर 2:00 – 5:15
गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं हेतु)
21 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
गृहशिल्प/कृषि/नृत्य/मूल्यांकन अध्ययन (बालकों हेतु)
दोपहर 2:00 – 5:15
संगीत गायन (बालिका)/चित्रकला
23 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
अंग्रेजी
24 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
गणित
25 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
विज्ञान
26 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
अन्य भाषाएं (उर्दू, मराठी, तमिल आदि)
दोपहर 2:00 – 5:15
संस्कृत
09 मार्च
सुबह 8:30 – 11:45
उर्दू
12 मार्च
दोपहर 2:00 – 5:15
कृषि (अंतिम परीक्षा)
इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम (कक्षा 12वीं)
दिनांक
समय
विषय
18 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
सामान्य हिंदी
दोपहर 2:00 – 5:15
हिंदी
19 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
व्यावसायिक विषय (कंप्यूटर, हेल्थ केयर, रिटेल ट्रेडिंग आदि)
20 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
संस्कृत
दोपहर 2:00 – 5:15
कृषि गृह विज्ञान (प्रथम प्रश्न पत्र)
21 फरवरी
सुबह 8:30 – 11:45
वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र आदि