बकरीद पर बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं युमना जैदी, पाक एक्ट्रेस की तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल

KNEWS DESK- पाकिस्तानी एक्ट्रेस युमना जैदी अपनी एक्टिंग के साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस के लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं|वहीं आज ईद-अल-अजहा (बकरीद) के पाक त्योहार वाले दिन युमना बेहद खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने आज के लुक को शेयर किया, जिस पर से फैंस का नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है|

युमना जैदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने बकरीद लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए युमना ने कैप्शन में लिखा- मेरे सभी प्यारे फॉलोअर्स को ईद मुबारक|

तस्वीरों में युमना जैदी ब्लैक कलर का शरारा सूट पहने नजर आ रही हैं| इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुले रखा पसंद किया| इस दौरान युमना ने कानों में गोल ईयरिंग्स कैरी किये|

इस लुक में युमना जैदी सटल मेकअप किये नजर आ रही हैं| साथ ही उन्होंने रेड कलर की लिपशेड कैरी की| एक्ट्रेस ने अपने लुक को ड्रेस मैचिंग सैंडल के साथ कंप्लीट किया|

युमना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.