यश का ‘टॉक्सिक’ से शानदार लुक आया सामने, हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर की फोटो

KNEWS DESK – सुपरस्टार यश अपने ड्रामेटिक ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं| KGF स्टार ने अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक ए फेयरी तेल फॉर ग्रोन-अप्स के लिए नया लुक अपनाया है| यश के इस शानदार लुक के पीछे सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट एलेक्स विजयकांत का हाथ है, जिन्होंने सुपरस्टार के नए लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है|

यश का नया लुक 

कन्नड़ सुपरस्टार यश की देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है| KGF फेम एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक ए फेयरी तेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर चर्चा में हैं| यश ने टॉक्सिक की तैयारी शुरू कर दी है| इस फिल्म का इंतज़ार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं| फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी को जानने के लिए बेताब रहते हैं| इस बीच फिल्म से जुड़ा यश का नया लुक सामने आया है|

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर किया यश का नया लुक

यश ने फिल्म के लिए अपने लुक को हैवी बीयर्ड और नए हेयर स्टाइल से पूरा किया है| हेयर स्टाइलिश एलेक्स विजयकांत कई सैलून से यश के साथ काम कर रहे हैं| उन्होंने यश का नया लुक टॉक्सिक के लिए तैयार किया है| हाल ही में एलेक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर यश के साथ एक तस्वीर शेयर की, इसमें वह एक्टर की बीयर्ड को शेप देते दिख रहे हैं|

फोटो को शेयर करते हुए एलेक्स ने कैप्शन में लिखा कि एक ऐसा लुक तैयार करना जो वाकई धमाकेदार हो| रॉकिंग स्टार यश के लिए पोम्पाडोर हेयरस्टाइल. आइकॉनिक लंबी दाढ़ी वाले लुक से छोटी बीयर्ड लुक में यश का टॉक्सिक से जबरदस्त लुक|”

बता दें कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल और विशाल पांडे से नाराज हुए लवकेश कटारिया, गहरी दोस्ती में आई दरार

About Post Author