क्या कभी चल नहीं पाएंगे अनुराग डोभाल? दाहिना पैर हुआ सुन्न, चिंता में फैंस

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल अभी भी अपनी सेहत को लेकर ठीक नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति का अपडेट शेयर किया, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

अनुराग ने क्या बताया

अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “सम बेड न्यूज”, और इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में वह दर्द से कराहते नजर आए और अपने शरीर पर सर्जरी के निशान दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि उनकी दाहिनी टांग (Right leg) सर्जरी के बाद पूरी तरह सुन्न हो गई है और अब वह इसे हिला नहीं पा रहे हैं।

https://www.instagram.com/reels/DWRKtvwAQWx/

अनुराग ने कहा, “मैं नहीं जानता कि ये कभी ठीक होगा या नहीं। जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं।” उनके इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और चाहने वालों ने चिंता जाहिर की और कई लोग कमेंट्स में उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

पिछले घटनाक्रम

कुछ समय पहले अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की थी। यह मामला काफी गंभीर हो गया था और इस दौरान हर कोई अनुराग की सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर टेंशन में था। उनके भाई कलम ने भी पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया था।

अब सवाल ये है कि क्या अनुराग और उनके परिवार के बीच चीजें सामान्य हो पाएंगी और क्या अनुराग अपनी पूरी सेहत फिर से पा सकेंगे। फैंस उनकी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *