KNEWS DESK- महाकुंभ मेले के दौरान अचानक सुर्खियों में आईं मोनालिसा भोसले इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक्टर और मॉडल फरमान खान से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। दोनों की शादी इसलिए भी चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि बताया जा रहा है कि उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने Arumanoor Nainar Temple में सादे समारोह के बीच शादी की। शादी के बाद दोनों ने सुरक्षा को लेकर Thiruvananthapuram में केरल पुलिस से भी संपर्क किया।
शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में मोनालिसा लाल साड़ी और सिंदूर में नजर आ रही हैं, जबकि फरमान सफेद धोती और कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। फरमान ने अपनी शादी को लेकर कहा कि भले ही वह मोनालिसा से छह महीने पहले मिले हों, लेकिन उन्हें यह रिश्ता “60 साल पुराना प्यार” जैसा लगता है।
फरमान खान महाराष्ट्र के एक अभिनेता और मॉडल हैं, जो मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात मोनालिसा से करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी।
एक साधारण ऑनलाइन बातचीत से शुरू हुई यह पहचान धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।
हालांकि, दोनों के रिश्ते को परिवार की ओर से कड़ा विरोध झेलना पड़ा। इसकी वजह दोनों का अलग-अलग धर्म से होना बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार, मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने उनकी शादी किसी और से कराने की कोशिश भी की थी।
स्थिति बिगड़ने के बाद मोनालिसा और फरमान कथित तौर पर केरल के तिरुवनंतपुरम चले गए, जहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी। इसके बाद पूवर स्थित अरुमानूर नैनार मंदिर में उन्होंने सादे समारोह में शादी कर ली।
फरमान ने यह भी बताया कि सबसे पहले प्रपोज मोनालिसा ने किया था। शुरुआत में उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन समय के साथ उन्होंने मोनालिसा की भावनाओं को समझा और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।
मोनालिसा पहली बार चर्चा में तब आई थीं जब Maha Kumbh Mela के दौरान प्रयागराज में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। उनकी भूरी आंखों और अलग अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया और वह देखते ही देखते इंटरनेट पर फेमस हो गईं।
इसके बाद से मोनालिसा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि शादी से पहले वह केरल में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई थीं। अब उनकी शादी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है।