मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश किस धर्म से हैं? मैक्सिकन संस्कृति से जुड़ी हैं उनकी गहरी जड़ें…

KNEWS DESK- मेक्सिको की फातिमा बॉश को आधिकारिक तौर पर मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया है। 25 वर्षीय फातिमा को पिछले साल की विनर, डेनमार्क की विक्टोरिया केर थीलविग ने ताज पहनाया। ताज मिलने के पल फातिमा भावुक नजर आईं और खुशी से झूम उठीं। उनके इस ऐतिहासिक मौके पर साथी ब्यूटी क्वीन्स ने उनका हौसला बढ़ाया।

हालांकि उनका नाम फातिमा है, लेकिन वे कैथोलिक धर्म से ताल्लुक रखती हैं। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद फातिमा ने कहा, “¡Viva Cristo Rey!” जिसका मतलब है “लॉन्ग लिव क्राइस्ट द किंग!”। उनके इस बयान की कैथोलिक कम्युनिटी में काफी तारीफ हुई और यह उनके गहरे मैक्सिकन कल्चरल रूट्स को भी दर्शाता है।

फातिमा बॉश लगातार सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रही हैं। मेक्सिको में जन्मी फातिमा ने कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और वह सोशल एडवोकेसी में भी सक्रिय रही हैं। वह सितंबर 2025 में मिस यूनिवर्स मेक्सिको का खिताब जीतने वाली टबैस्को की पहली क्वीन बनी थीं।

उनकी शिक्षा भी बेहद प्रभावशाली रही है। फातिमा ने यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना, मेक्सिको से फैशन डिजाइन की पढ़ाई की, इसके अलावा इटली के मिलान में नुओवा एकेडेमिया डि बेले आरटी और वरमोंट के लिंडन इंस्टीट्यूट में भी प्रशिक्षण लिया। इसके बावजूद फातिमा ने अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना किया, जैसे कि डिस्लेक्सिया और एडल्ट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर, और उन्होंने स्कूल में बुली किए जाने के अनुभव भी साझा किए।

मिस यूनिवर्स फाइनल में पूछे गए सवालों के जवाब में फातिमा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “अपनी असलियत की ताकत पर विश्वास करें। आपके सपने मायने रखते हैं, आपका दिल मायने रखता है। कभी किसी को अपनी काबिलियत पर शक करने न दें।” उनका यह उत्तर इस साल की मिस यूनिवर्स थीम “प्यार की ताकत” के अनुरूप था, जिसका उद्देश्य दुनिया में एकता, सशक्तिकरण और प्यार को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *