बेटे अकाय के संग दुकान में फूल खरीदते नजर आए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – एक ओर जहां टीम इंडिया के नए टी 20 कप्तान को लेकर देश में बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रखा है| वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली इन सभी से दूर लन्दन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं| विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमें वो दुकान पर फूलों की खरीददारी कर रहे हैं| उनका बेटा अकाय भी विराट की गोद में है|

Virat Kohli-Anushka Sharma: दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे अनुष्का-विराट  कोहली, इस स्टार क्रिकेटर ने किया खुलासा... | Virat Kohli-Anushka Sharma:  Anushka-Virat Kohli are going to ...

आम इंसान की तरह नजर आये विराट कोहली 

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो आम इंसान की तरह जीना चाहते हैं| उन्होंने कहा था कि वो इंडिया की सड़कों पर पैदल ही नहीं चल सकते हैं और इसके लिए वो तरसते हैं अब इंडिया में ये चीज़ तो लगभग नामुमकिन है लेकिन ये काम विराट कोहली लंदन में कर सकते हैं विराट इस समय अपना ज़्यादातर समय लंदन में बिता रहे हैं| उनके बेटे अकाय का जन्म भी लंदन में हुआ था टी 20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत के बाद विराट अब लंदन चले गए हैं|

https://x.com/KohliSensation/status/1813858817333248194

कीर्तन में नजर आते हैं विराट 

विराट कोहली लंदन में शॉपिंग के अलावा धार्मिक स्थानों पर भी नजर आते हैं| हाल ही में वो अनु्ष्का के साथ कीर्तन में बैठे हुए थे| बता दें विराट कोहली बीते 2-3 सालों में काफी ज्यादा धार्मिक हो गए हैं| उनके फोन के वॉलपेपर में भी नीम करौली बाबा की तस्वीर दिखाई देती है| वैसे विराट के फैंस को अपने सुपरस्टार का इंतजार है| बताया जा रहा है कि विराट कोहली श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे तो इसका मतलब ये है कि ये खिलाड़ी अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आ सकता है|

यह भी पढ़ें – चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

About Post Author