विजय माल्या के बेटे ने रचाई लंदन में शादी, सामने आई तस्वीरें

KNEWS DESK,  भारतीय बिजनेसमैन और भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन से लंदन में शादी रचा ली है वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शादी की तस्वीरें शेयर की है|

 

 

कुछ दिनों पहले ही भारतीय बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था| वहीं अब ये  इंतजार खत्म हुआ| वे दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं| सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन ने आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है| इन दोनों ने शनिवार को लंदन में शादी की| शादी की पहली तस्वीर सिद्धार्थ माल्या की दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की| तस्वीर में जैस्मीन को एक सफेद शादी के गाउन में दिखा गया है, उनके पति सिद्धार्थ माल्या उनके हाथों में हाथ डाले हुए हैं, जिसमें उनको सोने की शादी की रिंग पहने हुए देखा जा सकता है|

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर पोस्ट करते हुए जैस्मीन ने लिखा ‘हमेशा के लिए’| वहीं सिद्धार्थ माल्या ने इस सप्ताह की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा की थी|

माल्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा था ‘शादी का सप्ताह शुरू हो गया है’| इसके अलावा आपको बता दें कि इस जोड़े ने पिछले साल हैलोवीन पर अपनी सगाई की घोषणा की थी| इस समारोह में दूल्हा-दुल्हन के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए|

About Post Author