रश्मिका को गोद में उठाकर नाचे विजय, घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, तस्वीरों ने लूटा दिल

KNEWS DESK – उदयपुर में शाही अंदाज़ में शादी रचाने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 26 फरवरी को दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से विवाह के बाद अब कपल ने अपनी संगीत नाइट की खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

डांस, सरप्राइज और ढेर सारी मस्ती

संगीत समारोह पूरी तरह म्यूजिक, डांस और इमोशंस से भरा रहा। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यह रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, गानों और चमक-दमक से भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि वह और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे, जबकि परिवार ने भी उन्हें चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

एक वीडियो में विजय देवरकोंडा रश्मिका को गोद में उठाकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में दोनों घुटनों के बल बैठकर परफॉर्म करते दिखाई दिए। कपल की केमिस्ट्री ने फैंस को खासा प्रभावित किया है।

रश्मिका का ग्लैमरस लुक

संगीत नाइट में रश्मिका ने सिल्वर-व्हाइट शरारा और ब्लाउज सेट पहना, जिस पर अलग-अलग साइज का मिरर वर्क किया गया था। गले में डायमंड नेकपीस और कानों में ट्रिपल-लेयर ईयररिंग्स ने उनके लुक को और खास बना दिया। सिंपल बन हेयरस्टाइल और मिरर वर्क दुपट्टे के साथ उनका अंदाज बेहद एलिगेंट नजर आया।

विजय का क्लासी अंदाज

वहीं विजय देवरकोंडा ने ब्लू हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला लॉन्ग जैकेट पहना, जिसे उन्होंने लाइट ब्लू जैकेट के साथ पेयर किया। उनके नेकपीस ने भी सबका ध्यान खींचा। शादी की तरह संगीत नाइट में भी उनका क्लासी और रॉयल लुक चर्चा में रहा।

संगीत समारोह में कपल ने परिवार के साथ जमकर डांस किया। विजय के भाई के साथ रश्मिका की डांस परफॉर्मेंस भी चर्चा में रही। कुछ तस्वीरों में दोनों इमोशनल नजर आए, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *