KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब शादी की चर्चाओं ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर इस रूमर्ड कपल को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।
हाल ही में 21 फरवरी को दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय देवरकोंडा ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए, जबकि रश्मिका ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोअर में दिखाई दीं। रश्मिका ने छोटी-सी बिंदी लगाई हुई थी और दोनों ने मास्क से चेहरा कवर किया हुआ था। खास बात यह रही कि दोनों साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग एयरपोर्ट पर एंट्री लेते दिखे।
https://www.instagram.com/reel/DVAg_q_CMIR/
वीडियो सामने आते ही फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों उदयपुर के लिए रवाना हुए हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक न तो रश्मिका और न ही विजय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।