धर्म बदलने की अफवाहों पर भड़की ‘वड़ा पाव गर्ल’, बोलीं- ‘मुझे मत सिखाइए!’

KNEWS DESK – सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पति युगम गेरा के साथ चल रहे विवाद के बीच उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धर्म परिवर्तन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियोज और सोशल मीडिया पोस्ट्स के बाद अब खुद चंद्रिका ने सामने आकर इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

अफवाहों पर चंद्रिका दीक्षित की सफाई

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने वीडियो में चंद्रिका ने साफ कहा कि उन्हें लेकर फैलाई जा रही कई बातें गलत हैं। हाथ जोड़कर उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके कुछ वीडियोज या किरदारों के आधार पर उनके धर्म को जज न किया जाए।

वीडियो में वह कहती नजर आती हैं, “ना मैं किसी राजनीतिक दल में हूं और ना ही किसी संगठन से जुड़ी हूं। मेरे कुछ वीडियो देखकर मेरे धर्म पर सवाल न उठाएं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मैं कल भी ब्राह्मण थी, आज भी ब्राह्मण हूं।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बाकी आरोपों पर जल्द ही विस्तार से जवाब दिया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/DU8HpTgCdDU/

पति युगम गेरा संग बढ़ा विवाद

चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चर्चा में है। पहले चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर कर पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके जवाब में युगम ने भी वीडियो जारी कर कहा कि वह चुप नहीं बैठेंगे और उनके पास भी कई जानकारियां हैं।

युगम के बयान के बाद चंद्रिका के कथित अफेयर और दूसरी शादी को लेकर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी चल रही थी कि चंद्रिका ने अपना धर्म बदल लिया है। इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी खबरें बेबुनियाद हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *