सिर्फ टांगों से छुपाया उर्फी जावेद ने अपना शरीर, एक्ट्रेस का नया लुक देखकर लोग हुए हैरान

KNEWS DESK- टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से पहचानी जाती हैं| वो अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के चलते चर्चा में रहती हैं| कई बार उन्हें अपने फैशन की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता| कभी-कभी तो एक्ट्रेस ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दे देती हैं| वहीं उर्फी का अब नया लुक सामने आया है, जिसे देखकर तो आप बिल्कुल दंग रह जाएंगे| एक्ट्रेस के नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी बिना कपड़ों के कैमरा के सामने पोज देती दिख रही हैं| इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बॉडी को कवर करने के लिए किसी प्रोप का सहारा नहीं लिया बल्कि किसी की टांगों से अपने प्राइवेट पार्ट्स को कवर किया है| उनका ये वीडियो देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी दंग रह गए हैं| ज्यादातर लोग इस वीडियो को वल्गर बताकर उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं| सभी का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह का कंटेंट नहीं डालना चाहिए|

उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, अगर शू सिंड्रेला को फिट बैठता है| अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| हर कोई इस वीडियो पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है| एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, डर गई मैं एक सेकंड को बाय गॉड| एक शख्स ने कहा, नीचे वाली लड़की- मैम प्लीज मुझे जाने दो| एक ने कमेंट किया, कुछ भी मतलब गजब बेशर्मी है| एक यूजर ने लिखा- यही सैंडल अपने मुंह पर मार लो| इसी तरह और भी लोगों ने अपनी-अपनी राय दी|

About Post Author