बिग बॉस OTT 3 में UP की लड़की लगाएगी एंटरटेनमेंट का तड़का, मेकर्स ने नए प्रोमो में दिखाई झलक

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT 3 का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है| अपने नए होस्ट अनिल कपूर के साथ शो 21 जून यानी आज रात से स्टार्ट होगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| मेकर्स शो के कंटेस्टेंट का नाम एक- एक करके रिवील कर रहे हैं| वहीं अब मेकर्स ने बिग बॉस OTT 3 का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें एक और कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हुआ है|

बिग बॉस OTT 3 के नए कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है| मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर एक नया प्रोमो जारी किया, जिसमें एक लड़की पिंक कलर का सलवार सूट पहने नजर आ रही है और कह रही है कि आपने शहर की गोरी तो बहुत देखी होगी लेकिन अब बारी है गांव की छोरी देखने की| देसी अंदाज थोड़ी मीठी थोड़ी तीखी| किसी ने कहा कि लड़की है क्या ही कर पाएगी| मैंने कहा- हैलो होल्ड माय कैमरा, बिग बॉस के घर में सभी को एंटरटेन करके दिखायेंगे| वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- देसी छोरी लेकर आ रही है अपने तेवर बिग बॉस OTT 3 पर|

आपको बता दें कि ये लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिवानी कुमारी हैं, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं| इन्स्टाग्राम पर शिवानी के 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं| वह डांस वीडियोज और फनी वीडियो के लिए जानी जाती हैं|

About Post Author