UK07 Rider अनुराग डोभाल का खौफनाक इंस्टा लाइव, 150 km/h में दौड़ती कार से हुआ हादसा

KNEWS DESK – UK07 Rider अनुराग डोभाल इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। देहरादून के रहने वाले अनुराग, जो कि मशहूर मोटा ब्लॉगर हैं और सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं, ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ और मानसिक संघर्षों को लेकर कई खुलासे किए थे।

लाइव वीडियो में कार एक्सीडेंट

आज यानी 7 मार्च को शाम 7 बजे अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव आए। इस दौरान वह बेहद इमोशनल नजर आए। लाइव वीडियो में उन्होंने कहा, “मम्मी, अगले जन्म में अगर मैं आऊं तो बस मुझे प्यार देना। बहुत जरूरत थी प्यार की।” वह आगे कहते हैं कि अब उनके पास कोई नहीं बचा है, किसी से बात करने को मन नहीं करता। वीडियो में अनुराग खुद को थप्पड़ मारते भी दिखे। करीब आधे घंटे तक लाइव चलने के बाद अनुराग अचानक कहते हैं, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।” इसके बाद उन्होंने अपनी कार को तेज़ रफ्तार में दौड़ाया। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज़ रफ्तार और अचानक मोड़ की वजह से कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई।

https://www.instagram.com/reels/DVlqZKujd6a/

एक्सीडेंट के बाद की स्थिति

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अनुराग को कार से बाहर निकाल रहे हैं। अनुराग रोते हुए और चिल्लाते हुए नजर आए, लेकिन खबर यह है कि उन्हें समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार इस हादसे में पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। वीडियो में अनुराग पीली टी-शर्ट में दिख रहे हैं। फैंस उनकी सुरक्षा की खबर सुनकर काफी इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनका समर्थन कर रहे हैं।

पिछले कुछ खुलासे

दरअसल, अनुराग ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे लंबा वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी और व्यक्तिगत संघर्षों के बारे में बताया था। उनके इस हालिया लाइव और एक्सीडेंट ने उनके फैंस को चौंका दिया है। UK07 Rider अनुराग डोभाल के फैंस अब उनकी पूरी तरह से सेहत और मानसिक स्थिति की खबर का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *