KNEWS DESK – बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण, जिन्होंने पहला नशा, जादू तेरी नजर, तुम पास आए, चांद छुपा बादल में और दिल तो पागल है जैसे शानदार गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी नाराज हो गए हैं।
वायरल वीडियो में फैंस के साथ किसिंग सीन
वायरल वीडियो में 69 वर्षीय उदित नारायण एक शो के दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। इसी बीच एक महिला फैन उनके पास आई और सेल्फी लेने लगी। तभी उदित ने उसके गाल पर किस कर दिया। इसके बाद एक और महिला आई, जिसने खुद अपने गाल आगे कर दिए और सिंगर ने उसे भी किस कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
फैंस की प्रतिक्रियाएं
लोगों को उदित नारायण का यह व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। कुछ यूजर्स ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए इसे शर्मनाक करार दिया। एक यूजर ने लिखा, “एक बड़े सिंगर से ऐसी उम्मीद नहीं थी। यह बहुत गंदा व्यवहार है।” वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “यह हरकत बेहद आपत्तिजनक है।” कई लोग इस वीडियो को शेयर कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस पूरे विवाद पर अभी तक उदित नारायण की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
https://x.com/vikasnisu_007/status/1885397721353511107
https://x.com/gharkekalesh/status/1885392479140405353
https://x.com/e__shant/status/1885398157107847222
चार दशकों से संगीत की दुनिया में सक्रिय
उदित नारायण का संगीत करियर चार दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नेपाल रेडियो से की थी, जहां वे मैथिली और नेपाली गाने गाते थे। 1980 में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म उन्नी-बीस से डेब्यू किया था। उन्हें असली सफलता 1988 की फिल्म कयामत से कयामत तक से मिली थी, जिसमें उन्होंने पापा कहते हैं और अकेले हैं जैसे सुपरहिट गाने गाए थे।