आज विराट कोहली मना रहे अपना 36वां जन्मदिन, इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की एक खास तस्वीर

KNEWS DESK, आज यानी 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक खास तस्वीर शेयर की है। जिसमें विराट और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं।

Happy Birthday Virat Kohli: 36 साल के हुए क्रिकेट जगत के किंग विराट कोहली...  36 तस्वीरों में देखें 36 रिकॉर्ड्स - Cricket AajTak

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली अपनी दोनों प्यारे बच्चों वामिका और अकाय को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ अपने दोनों बच्चों की तस्वीर शेयर की। विराट कोहली अपनी दोनों बाजुओं में अपने बच्चों को गोद में पकड़े हुए हैं। एक बच्चे अकाय को विराट ने अपने सीने से बांध रखा है, जबकि दूसरे बच्चे, वामिका, को उन्होंने अपनी बाईं बांह से पकड़ा हुआ है। हालांकि, जैसा कि अनुष्का और विराट हमेशा अपने बच्चों की प्राइवेसी का ख्याल रखते हैं, उन्होंने बच्चों के चेहरों को छिपाने के लिए दिल वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है।

यह तस्वीर वायरल हो गई है और एक घंटे के भीतर ही इसे 20 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। फैंस ने अनुष्का और विराट को इस प्यारी तस्वीर पर ढेर सारी बधाईयां दीं और साथ ही विराट के 36वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनुष्का ने इस पोस्ट के साथ दो इमोजी भी शेयर किए – एक दिल और दूसरा बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी, जो उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में लगाया है।