टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का जन्मदिन आज, कोमोलिका किरदार के लिए जानी जाती हैं अभिनेत्री

KNEWS DESK- टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का आज जन्मदिन है| 45 साल की होने के बावजूद वह आज भी अपने ग्लैमर और हॉटनेस से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं| वहीं आज अभिनेत्री अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं|

SHOCKING! Urvashi Dholakia Meets With Car ACCIDENT In Mumbai, School Bus Hit Actress' Vehicle; She Escapes Unhurt-Report

TV एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का आज यानी 9 जुलाई को जन्मदिन मनाया जाता है इस बार वह अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| एक्ट्रेस को उर्वशी ढोलकिया के अलावा कोमोलिका नाम से भी जाना जाता है| उर्वशी ढोलकिया का जन्म 9 जुलाई 1978 को हुआ था| वहीं अब एक्ट्रेस 45 साल की पूरी हो चुकी हैं| इतने साल की होने के बावजूद उनकी हॉटनेस आज भी बरकरार है और लोग उनके दीवाने हैं| वहीं एक तरफ टीवी इंडस्ट्री की फेमस कलाकार की निजी जीवन काफी संघर्ष वाला रहा है और जिंदगी में बहुत उतार चढ़ाव रहे है, लेकिन उन्होंने कभी हार न मानते हुए कामियाबी हासिल की| इसके अलावा उन्होंने पॉपुलर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में प्रसिद्ध कर दिया|

कोमोलिका किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं एक्ट्रेस

उर्वशी ढोलकिया कोमोलिका किरदार के लिए आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं| पॉपुलर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई थी| वहीं अभिनेत्री ने खलनायिका का किरदार निभाकर लोगों की बहुत वाहवाही लूटी थीं|

ये भी पढ़ें-  महंगी हुई CNG और PNG, जानिए क्या हैं नए दाम

About Post Author