‘तुम्हारी पत्नी बनना, तुम्हारी…’ रश्मिका मंदाना ने पति विजय पर लुटाया प्यार, शादी की फोटोज शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

KNEWS DESK – लंबे समय से जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वह आखिरकार 26 फरवरी को सच हो गया। साउथ इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर के शाही अंदाज़ में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। दोनों की शादी उदयपुर स्थित ITC Mementos में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।

दुल्हन बनीं रश्मिका, शेरवानी में जचे विजय

शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जैसे जश्न का माहौल बन गया। रश्मिका दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि विजय ट्रेडिशनल लुक में काफी हैंडसम दिखे। दोनों की जोड़ी पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शादी से पहले बीती रात संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी। इस खास मौके पर रश्मिका ने अपनी ही फिल्म पुष्पा 2 के गाने पर डांस कर विजय को सरप्राइज दिया।

“अब मिलिए मेरे पति से…”

शादी की तस्वीर शेयर करते हुए रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, “हाय मेरे प्यारों, अब आप सभी को मैं अपने पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से मिलवाती हूं। यह वह शख्स है जिसने मुझे सच्चा प्यार महसूस करना सिखाया। उन्होंने मुझे सुकून में रहना सिखाया और हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।”

https://www.instagram.com/p/DVOOY-egX_M/

रश्मिका ने आगे लिखा कि वह आज जो भी हैं, जैसी महिला बनने का सपना उन्होंने देखा था, वह विजय के साथ और समर्थन की वजह से ही संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि वह इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हैं।

विजय का पोस्ट भी हुआ वायरल

वहीं विजय देवरकोंडा ने भी अपनी पत्नी के लिए भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “जब वह आसपास होती है तो मेरा दिन बेहतर हो जाता है। अगर वह सामने बैठी हो तो खाना ज्यादा अच्छा लगता है। उसके साथ वर्कआउट करना सजा नहीं, मजा लगता है।”

विजय ने आगे लिखा कि उन्हें अपनी सबसे अच्छी दोस्त मिल गई है— उनकी पत्नी। उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

काफी समय से दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब जब दोनों आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर #RashmikaVijayWedding ट्रेंड कर रहा है और हर कोई इस नई जोड़ी को “मेड फॉर ईच अदर” बता रहा है।