‘इस बार जंग अलग है…’ टॉक्सिक का दमदार टीजर हुआ रिलीज, कमजोर दिल वाले रहें सावधान!

KNEWS DESK – कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। ‘केजीएफ’ सीरीज के बाद जहां उन्हें रॉकी भाई के नाम से पहचान मिली, वहीं अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया है। हाल ही में जारी हुआ टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे अब तक का सबसे खतरनाक अवतार बता रहे हैं।

‘केजीएफ’ में अपने स्टाइलिश और पावरफुल अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले यश इस बार पहले से कहीं ज्यादा रॉ और खतरनाक नजर आ रहे हैं। टीजर में उनका डायलॉग “All is Over” उनके किरदार की गंभीरता और क्रूरता दोनों को जाहिर करता है।

यश का लुक लंबे बाल, भारी दाढ़ी और खून से सना चेहरा, यह साफ संकेत देता है कि फिल्म में जबरदस्त हिंसा और हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। कई सीन ऐसे हैं जो दर्शकों को चौंकाने के लिए काफी हैं।

‘एनिमल’ से भी ज्यादा वॉयलेंट?

जब Animal रिलीज हुई थी तो उसे हालिया दौर की सबसे वॉयलेंट फिल्मों में गिना गया। लेकिन ‘टॉक्सिक’ का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर तुलना शुरू हो गई है। कई यूजर्स का कहना है कि अगर ‘एनिमल’ को वॉयलेंस की मिसाल कहा जाए, तो ‘टॉक्सिक’ उस पैमाने को और आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इंटीमेट और इमोशनल एंगल भी देखने को मिल सकता है, हालांकि कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया है।

रॉकी भाई से आगे की छलांग

https://i.pinimg.com/736x/dd/c1/db/ddc1db3ec91c8ce865bc31a9f6a2bbc0.jpg

K.G.F: Chapter 1 और K.G.F: Chapter 2 ने यश को पैन इंडिया स्टार बना दिया था। ‘रॉकी भाई’ की उनकी छवि इतनी मजबूत हो गई कि फैंस उन्हें उसी अंदाज में देखना पसंद करने लगे। लेकिन ‘टॉक्सिक’ में वह एक अलग ही जोन में नजर आ रहे हैं, जहां हीरो और विलेन की रेखा धुंधली पड़ती दिखाई देती है।

यह साफ है कि यश इस फिल्म के जरिए अपनी इमेज को नए आयाम देना चाहते हैं।

ईद 2026 पर बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘टॉक्सिक’ को ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि उसी समय Dhurandhar 2 भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें Ranveer Singh नजर आएंगे।

दो बड़ी फिल्मों की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला पेश कर सकती है। दोनों ही स्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, ऐसे में देखना होगा कि ईद का ताज किसके सिर सजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *