‘ये लव जिहाद नहीं है…’, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी पर तोड़ी चुप्पी

KNEWS DESK – महाकुंभ से चर्चा में आईं सोशल मीडिया सेंसेशन Monalisa एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। मोनालिसा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड Furman Khan से शादी कर ली है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर भी देख रहे हैं।

इन सभी चर्चाओं के बीच मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सवालों का जवाब दिया और अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की।

शादी पर मोनालिसा ने दी सफाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को गलत नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।

मोनालिसा के मुताबिक, “हमने पारंपरिक तरीके से शादी की है और यह हमारा निजी फैसला है। लोगों को इसे किसी विवाद से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘ये लव जिहाद नहीं है’

लव जिहाद को लेकर उठ रहे सवालों पर मोनालिसा ने साफ कहा कि उनकी शादी को इस तरह का नाम देना गलत है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और हर धर्म को बराबर मानती हैं।

मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी उनकी आंटी के बेटे से कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह रिश्ता स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह उन्हें भाई की तरह मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में फरमान खान भी शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें शादी के लिए मना लिया।

मंदिर में हुई शादी

जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान खान ने 11 मार्च को केरल के Arumanur Sri Nainar Deva Temple में शादी की। यह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। फरमान खान पेशे से अभिनेता और मॉडल हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जाते हैं।

हालांकि इस शादी से मोनालिसा का परिवार खुश नहीं बताया जा रहा है। वहीं फिल्म निर्देशक Sanoj Mishra ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खबर पर हैरानी जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *