बिग बॉस OTT 3 का हिस्सा बनेंगी ये इन्फ्लुएंसर, मुनव्वर फारुकी संग जुड़ चुका है नाम

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT का सीजन 3 आने वाला है, अपने नए होस्ट अनिल कपूर के साथ शो 21 जून से स्टार्ट होगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| हालांकि शो की कंटेस्टेंट लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन कई नाम चर्चा में चल रहे हैं| वहीं अब एक और फेमस नाम सामने आया है, जसके बिग बॉस OTT 3 में शामिल होने की खबर है|

बिग बॉस OTT 3 की डेट अब काफी नजदीक है, ऐसे में फैंस शो के कंटेस्टेंट के बारे जानने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं| साई केतन राव, मीका सिंह और सोनम खान, अंजुम फकिम के बाद शो में शामिल होने के लिए एक और चर्चित चेहरा सामने आया है| कहा जा रहा है कि रियलिटी शो में अंजलि अरोड़ा के शामिल होने की खबर है| खबर है कि अंजलि का शो में जाना कन्फर्म है|

Anjali Arora Confirms Her Role As Sita In Shri Ramayan Katha Directed By Abhishek Singh- कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora ने किया कंफर्म फिल्म Shri Ramayan Katha में निभाएंगी 'सीता' का रोल

आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा, कंगना रनौत के लॉकअप शो में नजर आई थीं, जहां उनके और मुनव्वर फारुकी के बीच एक अच्छा बांड नजर आया| एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो श्री रामायण कथा से फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं, जिसका निर्देशन अभिषेक सिंह करेंगे| वहीं इसका निर्माण प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.